जिया सुसाइड केस: सूरज के साथ बॉलीवुड के दिग्गज, बताया निर्दोष
जिया के आत्महत्या की वजह क्या है इसको जानने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही हैं तो वहीं जिया की मां राबिया खान ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर ही सनसनी खेज आरोप लगाये हैं।
लेकिन बॉलीवुड के कई दिग्गजों को लगता है कि सूरज पंचोली एकदम निर्दोष हैं। जिया केस में उसे जबरदस्ती फंसाया गया है। मशहूर अभिनेता डैनी के बेटे रिनजिंग ने कहा है कि सूरज निर्दोष हैं। मैं सूरज को बचपन से जानता हूं, वह बहुत ही अच्छा लड़का है। मैं जब लंदन से वापस आया तो सूरज ने मुझे जिया से मिलवाया था।
सूरज ने बताया था कि जिया काफी अंतरमुखी और रिजर्व टाइफ की लड़की थी। मैनें एक चीज नोटिस की थी जिया की, वह सूरज को लेकर काफी पोसेसिव थी। वह चाहती थी कि सूरज हमेशा उसके आस-पास रहे।
तो वहीं अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी कहा है कि उन्हें भी लगता है कि सूरज निर्दोष है,इसलिए वह अपनी बेटी को सूरज के ही साथ अभी भी लांच करना चाहेंगे।
इससे पहले फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने भी सूरज का पक्ष लिया था।भंसाली ने कहा कि सूरज काफी मेहनती हैं और अपने काम के प्रति बेहद गंभीर हैं। सूरज ने 'गुजारिश' में मेरे साथ काम किया था। मैं मानता हूं कि वह बेहद परिश्रमी और विनम्र स्वभाव का लड़का है। फिल्म के सेट पर वह हमेशा समय पर आता था और काम बहुत जल्द सीखता था। उसमें फिल्म स्टार माता-पिता का बेटा होने का घमंड नहीं था। मैं कह सकता हूं कि जरीना और आदित्य ने अपने बेटे की परिवरिश बड़े अच्छे तरीके से की है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली पिछले गुरूवार को 27 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसलिए शायद राबिया खान ने कहा था कि उन पर बॉलीवुड के कुछ लोग दवाब बना रहे हैं कि वह सूरज पर लगे सारे आरोपों को वापस ले लें। हालांकि राबिया ने यह नहीं बताया कि वह कौन लोग हैं?


Click it and Unblock the Notifications
