TEASER: अमिताभ बच्चन की "झुंड", शानदार है फिल्म की पहली झलक, बेसब्री से इंतज़ार
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' के पोस्टर के बाद अब फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित होगी, जो गली-मोहल्ले के लड़कों की जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। टीजर में भी बिग बी डायलॉग बोलते हैं- झुंड नहीं कहिए सर, टीम कहिए.. फिल्म 8 मई 2020 को रिलीज होगी।
फिल्म में एक डायलॉग के बाद गाने की लाइनें भी हैं, जो कि काफी जबरदस्त है। फिल्म में संगीत दिया है अजय- अतुल ने। जिन्होंने नागराज मंजुले की पिछली फिल्म सैराट का भी संगीत दिया था। खास बात है कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में सैराट फेम स्टार्स रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर भी नजर आएंगे। लंबे समय से इनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा था। आकाश ठोसर को हमने Lust Stories में भी देखा था।

झुंड का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज, टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले सविता राज हीरेमठ, मंजुले और तांडव फिल्म एंटरटेंमेंट लिमिटेड कर रही है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं, यह शानदार है।
यहां देंखे फिल्म का पहली टीजर-
अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में दिखेंगी ये साउथ एक्ट्रेस- जल्द शूटिंग शुरु


Click it and Unblock the Notifications











