किसानों के समर्थन में खड़ी हुईं जाह्नवी कपूर, बोलीं 'देश के दिल में हैं अन्नदाता'
इस समय देश के किसान लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जोकि उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैँ। लेकिन इस समय एक ऐसी अभिनेता का नाम सामने आया है जो कि काफी चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं जाह्नी कपूर की जो कि किसानों के समर्थन में खड़ी हो गई हैं। उन्होने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था और किसानों की तारीफ करते हुए उनके लिए समर्थन दिखाया था।
जाह्नवी का मानना है कि किसान इस देश की शान है। अभिनेत्री ने लिखा था कि.. 'किसान हमारे देश के दिल में हैं। मैं देश के अन्नदाताओं का महत्व समझती हूं और उनकी कद्र करती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकलेगा, जिससे किसानों को लाभ होगा।' जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग इसको पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि देर से ही सही लेकिन लोग इस आंदोलन में जुड़ रहे हैं।

समर्थन किया था
इसके पहले कई ऐसा कलाकार जैसे दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू समेत कई सितारों ने इसका समर्थन किया था।

विरोध में है लोग
विरोध की बात करें तो अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि किसानों के लिए सरकार ने अच्छे कानून पारित किए हैं।

भड़काया जा रहा है
उनका कहना था कि किसानों को लगातार अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा भड़काया जा रहा है और उनके लिए गलत सोचा जा रहा है।

गुड लक जेरी
जाह्नवी कपूर की बात करें तो इस समय वो अपनी फिल्म गुड लक जेरी को लेकर चर्चा में है जिसका ऐलान हाल ही में हुआ था।

धड़क फिल्म
जाह्नवी कपूर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत धड़क से की थी और इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे।
रेसलर अंडरटेकर ने बोले अग्निपथ के डायलॉग? अमिताभ बच्चन ने साझा किया मजेदार वीडियो!


Click it and Unblock the Notifications