रेसलर अंडरटेकर ने बोले अग्निपथ के डायलॉग? अमिताभ बच्चन ने साझा किया मजेदार वीडियो!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मस्ती मजाक भरे वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस समय भी ऐसा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि अमिताभ बच्चन ने साझा किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे क्योंकि इस वीडियो में रेसलर अंडरटेकर और गोल्डबर्ग नजर आ रहे हैं।

मजे की बात ये है कि इसमें ये दोनों कुछ बात कर रहे हैं जिसमें अंडरटेकर विजय दीनानाथ चौहान अपना नाम बताते हैं। गौरतलब है कि किसी ने ये वीडियो मस्ती मजाक के लिए डब करके बनाया है और बातचीत को अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

गोल्डबर्ग पूछते हैं तुम्हारा नाम क्या है और अंडरटेकर बोलते हैं विजय दीनानाथ चौहान, गांव मांडवा। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसको पसंद कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है.. पूरा नाम 'विजय दीनानाथ चौहान' और साथ में हंसने वाली इमोजी बनाई है। अमिताभ बच्चन के काफी फॉलोअर्स हैं और हाल ही में उनके 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं।

अमिताभ बच्चन इस समय फिल्म झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी ये फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X