साध्वी प्राची के विवादित बयान पर जावेद अख्तर का करारा जवाब
आज साध्वी प्राची ने बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, हिंदूओं को सलमान, शाहरूख और आमिर खान की फिल्में नहीं देखनी चाहिए। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने तीनों खान की तस्वीरों को होली में जला देने की सलाह दे डाली। बहरहाल, इस बयान पर बॉलीवुड में उबाल आना तो जाहिर था। तो इस विवादित बयान पर सबसे पहला जवाब दिया है जावेद अख्तर ने।

मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर ने साध्वी प्राची पर तंज कसा है। उन्होंने करारा जवाब देते हुए सटीक शब्दों में कहा कि, 'अब उन्हें पता चलेगा कि हिन्दू उनकी बात नहीं मानते'। बहरहाल, जावेज अख्तर अपने तीखे लेकिन सपाट बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार उनके इस जवाब से बॉलीवुड समेत खान तिकड़ी के फैंस और सिनेमा प्रेमी भी काफी संतुष्ट हुए होंगे।
जावेद अख्तर ने भाजपा सांसद साध्वी प्राची के विवादित बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ये बयान दिया। अब उन्हें पता चलेगा कि हिन्दू उनकी बात नहीं सुनते'। वहीं, अपने विवादित बयानों के लिए पॉपुलर कमाल आर खान ने सीधे नरेन्द्र मोदी पर ही उंगली उठाई है कि वो सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के एकता की झूठी बातें करते हैं।
आपको बता दें, एक भाषण के दौरान साध्वी प्राची ने धर्मांतरण व लव जिहाद को बॉलीवुड से जोड़ दिया था। साध्वी ने हिंदुओं से अपील की थी कि वह आमिर, सलमान और शाहरुख खान की फिल्में न देंखे और उनकी तस्वीरों को अपने घरों में न लगाएं। साध्वी ने कहा था कि इन तीन खानों की फिल्मों से हमारे बच्चों को समुचित संस्कार नहीं मिलता। तीनों खानों की तस्वीरें उतारकर होली जला दो।


Click it and Unblock the Notifications














