जावेद अख्तर ने शहीद भगत सिंह को कहा मार्क्सवादी तो भिड़ गईं कंगना रनौत, पढ़िए ट्वीट्स
आए दिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात पर आपस में भिड़ते नजर आते रहते हैं और इस समय कंगना रनौत और जावेद अख्तर के ट्वीट्स सामने आ रहे हैं। हाल ही में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती थी और इस मौके पर समस्त देशवासियों ने उन्हें य़ाद किया। सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह के शानदार पोस्ट भी सामने आए थे।
ऐसे में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे। इस पोस्ट को पढ़ते ही कंगना रनौत ने उनको जवाब दे डाला। जावेद अख्तर ने लिखा कि.. 'कुछ लोग न केवल इस तथ्य को मानने से इनकार करते हैं, बल्कि इस बात को सबसे छिपाना भी चाहते हैं कि हमारे महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह एक मार्क्सवादी थे और उन्होने एक लेख लिखा था जिसका नाम था 'मैं नास्तिक क्यों हूं।' इस बात का अंदाजा कोई लगा सकता है कि ऐसे कौन लोग हैं।
सुशांत केस में एम्स की टीम ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, हत्या या आत्महत्या? जल्द होगा खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications