सुशांत केस में एम्स की टीम ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, हत्या या आत्महत्या? जल्द होगा खुलासा!
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार इस केस की जांच की जा रही है लेकिन सीबीआई अभी तक किसी तरह का फैसला नहीं कर पाई है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि इस केस को लेकर एक बार फिर एम्स अस्पताल की एक टीम काम कर रही है जिसकी रिपोर्ट सीबीआई को जल्द सौंपी जाएगी। अब खबर है कि इस टीम ने सीबीआई को जांच की रिपोर्ट सौंप दी है। सुशांत के लिए लोग काफी समय से आवाज उठा रहे हैं।
अब लोग ऐसा मान रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में कुछ तो ऐसा सामने आएगा जिससे उनकी मौत की असली वजह सबके सामने आएगी। हालांकि सीबीआई इस रिपोर्ट का विश्लेषण कर रही है और इस पर काफी ध्यान लगाए है। सीबीआई ने फैसला किया है कि इस रिपोर्ट को ध्यान से परखने के बाद वो फैलला करेगे और वही इस केस का असली फैसला साबित होने वाला है। सबसे पहले इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच करनी शुरु की थी।


Click it and Unblock the Notifications