No MakeUP: ब्रदर्स में दिखेंगी असली जैकलीन, बिल्कुल नॉन ग्लैमरस
जैकलीन फर्नांडीज़ मतलब बॉलीवुड की नई सेंसेशनल ब्यूटी। वो स्टाइल दीवा भी हैं और युवाओं की फेवरिट भी। हर अवार्ड फंक्शन में वो बेहद ग्लैमरस, हॉट और खूबसूरत नज़र आती हैं। लोग उनके लुक के दीवाने हो जाते हैं। लेकिन फिल्मों में अपने ग्लैमरस लुक से दर्शकों का दिल जीत चुकीं जैकलीन फर्नाडीस आने वाली फिल्म ब्रदर्स में बिना मेकअप के डिफरेंट अवतार में नजर आएंगी।
ब्रदर्स के लुक के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा कि मेरे लुक की बात करें, तो निश्चित तौर पर यह नॉन-ग्लैमरस है। और बहुत ही रियलिस्टिक है। फिल्म में मैं जो भूमिका निभा रही हूं, यह उसकी वजह से है।
ब्रदर्स में हम कई किरदार दिखाना चाह रहे हैं। हम ईमानदारी से अपने किरदारों को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। इससे पहले साजिद नडियाडवाला की फिल्म "किक" में सलमान खान के साथ नजर आई श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन ने सुजॉय घोष की "अलादीन" से बॉलीवुड में कदम रखा था।
ALSO READ: 'JUST FRIENDS':रणबीर कपूर के साथ मिलता है सुकून: जैकलीन
वे साजिद खान, मोहित सूरी, अब्बास-मुस्तन जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। जैकलीन का कहना है कि ब्रदर्स उनकी दूसरी फिल्मों से बिलकुल अलग है। वे इसमें जो कर रही हैं, वो उन्होंने पहले किसी फिल्म में नहीं किया। फिल्म में अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
