OOPS:ड्रेस ने किया जैकलीन को परेशान, गोद में उठाकर ले गए लोग!
जैकलीन फर्नांडीज़ तेज़ी से बॉलीवुड की ए लिस्ट की तरफ बढ़ रही हैं। या यूं कहिए कि वो बॉलीवुड की ए लिस्ट में आ चुकी हैं। तभी तो हर अवार्ड में शो में जहां उनके लुक और स्टाइल स्टेटमेंट की बात हो रही है वहीं दूसरी ओर उनकी नई फिल्म रॉय को लेकर भी वो बेहद एक्साइटेड हैं। अब जैकलीन स्टाइल दीवा हैं, अच्छी बात है लेकिन कपड़े वही पहनने चाहिए जो आपको सुविधाजनक लगे। वरना कपड़ों की वजह आपको शर्मिंदा होना पड़े, वो भी इतने बड़े इवेंट में ये भी कोई बात हुई भला?
दरअसल, जैकलीन हाल ही में स्टार गिल्ड अवार्ड्स में बेहद खूबसूरत शियर मरमेड ड्रेस में नज़क आईं। लेकिन इस ड्रेस की वजह से जैकी बेबी को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल जैकलीन रेड कार्पेट पर तो बड़ी खूबसूरती से चलीं लेकिन बैकस्टेज सीढ़ियों पर पहुंचते ही उनके सामने पहाड़ हो गया सीढ़ियां उतरना। क्योंकि जैकलीन की ड्रेस बहुत ही ज़्यादा टाइट थी और जब उसमें चलना ही उन्हें दूभर हो रहा था तो सीढ़ियां उतरने का तो सवाल ही नहीं उठता था।
बस फिर क्या था सपोर्टिंग टीम ने उनके लिए खास इंतज़ाम किया। उन्हें फटाफट गोद में उठाया और सीढ़ियां उतरना शुरू कर दिया। पहले तो जैकलीन थोड़ी सी शर्मिंदा हुईं लेकिन फिर उन्होंने भी ये शाही सवारी खूब इंजॉय की। बाद में उन्होंने ये फोटो भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की।


Click it and Unblock the Notifications












