PICS: हैदर, पीके का चला जादू, ये हैं स्टार गिल्ड अवार्ड्स की विनर लिस्ट
अवार्ड सीज़न शुरू हो चुके हैं और सितारों की जगमगाती शाम और चमकती ट्रॉफीज़ जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर कब्ज़ा जमाने वाली हैं। 2015 फिल्मों के लिहाज़ से बहुत ही अच्छा साल रहा। शुरू्आत हुई डेढ़ इश्किया, यारियां और जय हो से जिसके बाद पूरा साल बॉक्स ऑफिस के ही नाम रहा। कुछ फिल्मों ने बेहतरीन कलेक्शन किया तो कुछ की कहानियों ने दर्शकों पर छाप छोड़ी। वहीं कुछ ताज़ा चेहरे बॉलीवुड के किंग बने जिनमें राजकुमार राव, पत्रलेखा, सुरवीन चावला शामिल हैं। दूसरी ओर कुछ पुराने चेहरों ने नई ताज़ा छाप छोड़ी जिनमें दिव्यांशु, आलिया, कंगना जैसे नाम है। अब वक्त है इन सबकी मेहनत को सम्मान देने का।
इवेंट की तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें -
स्टार गिल्ड अवार्ड 2015 में भी सितारों ने जमकर धमाल किया और पीके की धूम मची रही। फिल्म ने कुल 5 अवार्ड्स अपने नाम किये और फिल्म जगत ने फिल्म को खूब सराहा। वहीं आखिरकार शाहिद कपूर को उनकी मेहनत का सम्मान मिला और वो बेस्ट एक्टर की चमचमाती ट्रॉफी घर ले गए। ये रही विजेताओं की लिस्ट-
बेस्ट एक्टर - शाहिद कपूर, हैदर
बेस्ट एक्ट्रेस - प्रियंका चोपड़ा, मैरी कॉम
बेस्ट फिल्म - पीके
बेस्ट एक्टर कॉमेडी- वरुण धवन, मैं तेरा हीरो
बेस्ट न्यूकमर मेल - टाइगर श्रॉफ, हीरोपंती
बेस्ट न्यूकमर फीमेल - कृति सैनन, हीरोपंती
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग मेल - अभिषेक बच्चन, हैप्पी न्यू ईयर
बबेस्ट एक्टर सपोर्टिंग फीमेल - तबू, हैदर
बेस्ट एक्टर निगेटिव - रितेश देशमुख, एक विलेन
बेस्ट डायरेक्टर - राजकुमार हिरानी,पीके; विकास बहल, क्वीन
बेस्ट डायलॉग - अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी, पीके
बेस्ट स्टोरी, स्क्रीनप्ले - विकास बहल, चैताली परमार, परवेज़ शेख, क्वीन
बेस्ट लिरिक्स - मनोज मुंतशिर - गलियां
बेस्ट सिंगर मेल - अंकित तिवारी, गलियां
बेस्ट सिंगर फीमेल - कनिका कपूर, बेबी डॉल
बेस्ट कोरियोग्राफर - बोस्को-सीज़र, बैंग बैंग
बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर - अंकित तिवारी, एक विलेन
के ए अब्बास सम्मान(सामाजिक जागरूकता) - सिटीलाइट्स
बजाते रहो डायलॉग - मैरी कॉम
बेस्ट कॉस्ट्यूम - पायल सलूजा, डेढ़ इश्किया; ईशा मंत्री, मैरी कॉम
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - उमंग कुमार, मैरी कॉम
लाइफ टाइम अचीवमेंट - राकेश रोशन


Click it and Unblock the Notifications
