सलमान की दीवानी जैकलीन, उनकी तरह रणबीर की 'रॉय' में करेंगी डबल रोल!

जैकलीन फर्नांडीज़ और सलमान खान का क्या कनेक्शन है ये तो कोई नहीं जानता लेकिन सलमान का मज़ाक में ही सही पर जैकलीन को जैकलीन फर्नांडीज़ खान कहना और जैकलीन का सीरियस में शरमा के लाल हो जाना काफी तगड़ा मसाला था। इन छोटे छोटे मसालों ने जैकलीन के करियर को तो कम से कम ट्रैक पर ला दिया है।

जहां एक तरफ जैकलीन हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने रणबीर कपूर स्टारर रॉय में रोल झटका। लेकिन झटका तो अब हम आपको देंगे। दरअसल, रॉय में जैकलीन डबल रोल करती नज़र आएंगी। एक रोल जहां मूवी डायरेक्टर का है वहीं दूसरा एक आर्टिस्ट का है।
पढ़िए : अर्पिता खान की शादी के बारे में सबकुछ

ये दोनों जैकलीन रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ रोमांस करती भी नज़र आएंगी। दो लुक में जैकलीन का ये धमाका दर्शकों को पसंद आएगा। गौरतलब है कि सलमान भी फिलहाल राजश्री प्रोडक्शन्स की प्रेम रतन धन पायो में डबल रोल करते नज़र आएंगे। वाकई जैकलीन तो सलमान के प्रेम की दीवानी हैं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X