सलमान को धोखा देकर सोनम हो गईं शाहरूख की दीवानी!
अभी ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं जब सलमान खान ने यह कहकर बवाल कर दिया था कि सोनम के साथ रोमांस करने में उन्हें थोड़ा uncomfortable हो जाता है क्योंकि वो उनके दोस्त अनिल कपूर की बेटी हैं।
लेकिन फिर वो धीरे धीरे अपनी केमिस्ट्री सुधारने में लग गए। सलमान ने सोनम को काफी तोहफे भी भेजे और फेसबुक पर उनका शो ऑफ भी किया लेकिन सलमान है सलमान थोड़ा लेट हो गए हैं क्योंकि सोनम के दिल में अब किंग खान एंट्री मार रहे हैं।
इंडस्ट्री के खबरी की मानें तो सलमान के साथ प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग के बाद सोनम शाहरूख की अगली फिल्म रईस में उनके साथ रोमांस करते दिखेंगी। हालांकि सोनम ने कई बार ये चीख चीख कर कहा है कि सलमान खान उनके ड्रीम बॉय हैं पर शाहरूख का जादू चलते कितनी देर लगती है। तो शाहरूख के प्यार में अगर सोनम पागल हो गईं तो सलमान की फैन लिस्ट में से एक बहुत खूबसूरत और प्यारी सी अदाकारा निकल जाएगी!


Click it and Unblock the Notifications
