जाह्नवी कपूर की फिल्में "गुंजन सक्सेना" और "दोस्ताना 2" ओटीटी पर होगी रिलीज? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें लगातार आ रही हैं। जिसे लेकर थियेटर्स नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन इस लॉकडाउन में निर्माताओं के पास कोई विकल्प नहीं रह गया है। देश में सिनेमाघर लगभग 3 महीने से बंद हैं। ऐसे में अब जो फिल्म बन चुकी हैं, उन फिल्मों को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की घूमकेतु रिलीज हो चुकी है। वहीं, 12 जून को आएगी आयुष्मान खुराना- अमिताभ बच्चन की 'गुलाबो सिताबो'। अफवाह में है कि जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' और 'दोस्ताना 2' भी लॉकडाउन के बीच ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज कर दी जाएगी। खैर, इन खबरों से जाह्नवी ने पूरी तरह से इंकार किया है।

जाह्नवी ने कहा, 'मैंने भी इस तरह की खबरों सुनी हैं, लेकिन अगर फिल्मों की शूटिंग ही पूरी ना हुई हो तो उन्हें रिलीज कैसे किया जा सकता है। गुंजन सक्सेना की बायोपिक का करीबन 30 दिनों का वीएफएक्स काम अभी बाकी है। वहीं, दोस्ताना 2 का लगभग आधा है।'
{photo-feature}
अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म सेट से 44 साल पुरानी फोटो- कहा, "क्या थे, और क्या बना दिया अब!"


Click it and Unblock the Notifications