अमिताभ बच्चन ने शेयर की फिल्म सेट से 44 साल पुरानी फोटो- कहा, "क्या थे, और क्या बना दिया अब!"
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 44 साल पुरानी फिल्म 'कभी कभी' के सेट एक तस्वीर शेयर की, और साथ ही गुलाबो सिताबो से अपना लुक शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने दोनों तस्वीरों की तुलना करते हुए लिखा- क्या थे, और अब क्या बना दिया है। बता दें, बिग बी स्टारर गुलाबो सितारो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- "श्रीनगर, कश्मीर... कभी-कभी... कभी-कभी मेरे दिल में ख़्याल आता है गीत के बोल लिखते हुए... और... लखनऊ, मई का महीना... 44 साल बाद (1976 से 2020) गुलाबो सिताबो और गाना चल रहा है- बन के मदारी का बंदर... क्या थे और क्या बना दिया अब।"

इसी पोस्ट पर भूमि पेडनेकर ने बिग बी की तारीफ करते हुए लिखा- 44 साल हो गये और अभी भी हमें इतने यादगार किरदार दे रहे हैं। वहीं, श्वेता बच्चन, अदिति राव हैदरी, मौनी रॉय आदि ने भी प्रतिक्रिया दी है। 1976 में आई इस फिल्म के निर्देशक थे यश चोपड़ा। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
बॉयफ्रैंड के साथ सुष्मिता सेन का जबरदस्त योगा पोज- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


Click it and Unblock the Notifications











