..................... जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही मार्च में थियेटर्स में होगी रिलीज, कल ट्रेलर जारी | Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao film titled Roohi to release in March; Trailer out tomorrow - Hindi Filmibeat

बड़ी खबर- थियेटर्स में रिलीज होगी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'रूही'- टीजर के साथ धमाकेदार घोषणा

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। दिनेश विजन के बैनर तले यह फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, 16 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम पहले 'रूह अफ्ज़ा' रखा गया था.. फिर इसे रूही-अफ्ज़ा किया गया.. और अब फाइनल टाइटल है- रूही..

Maddock Films ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा- Magic is back in action! अब थियेटर्स में होगी इस साल की सबसे बड़ी भूतिया शादी.. #MagicOfCinemaReturns; फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी।

Roohi

इससे पहले राजकुमार राव ने दिनेश के साथ हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' फिल्म में काम किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म की सफलता को देखते इसे 'हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स' का रूप दिया गया है.. जिसके तहत दूसरी फिल्म है- रूही.. दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा, हुआ था खूब विवाद- अब दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X