जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'गुड लक जैरी' का ऐलान, फर्स्ट लुक भी रिलीज, Details
फिल्म निर्देशक व प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने सोमवार को अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया। इस फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक, स्टारकास्ट व अन्य डिटेल्स को भी फिल्म निर्देशक ने साझा किया। आनंद एल राय की नई फिल्म का नाम है गुड लक जैरी। गुड लक जैरी फिल्म में लीड एक्टर का रोल निभाएंगी जाह्नवी कपूर। धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ है। जिसमें जाह्नवी कपूर का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिला है।
जाह्नवी कपूर की नई फिल्म गुड लक जैरी के ऐलान के साथ ही आज से पंजाब में फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो गई है। गुड लक जैसी फिल्म का पहला शेड्यूल मार्च 2021 तक चलेगा। इस फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्टर करेंगे। फिल्म के निर्माता सब्सकरण और आनंद एल राय हैं।
बता दें सिद्धार्थ सेनगुप्ता का ये एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इससे पहले वह मशहूर टीवी सीरियल बालिका बधू को निर्देशित कर चुके हैं। हाल में ही आई ओटीटी पर अपहरण भी इन्होंने ही बनाई थी। अपहरण वेबसीरीज काफी चर्चा में रही थी। अब देखना ये है कि आनंद एल राय और सिद्धार्थ मिलकर क्या कमाल करते हैं।
क्या इस साउथ सुपरस्टार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी कैटरीना कैफ?


Click it and Unblock the Notifications











