..................... Katrina kaif cast in Sriram Raghavan’s next film opposite to Vikram vedha fame Vijay Sethupathi - Hindi Filmibeat

क्या इस साउथ सुपरस्टार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी कैटरीना कैफ?

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के नए प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ नई फिल्म में विक्रम वेधा स्टार विजय सेतुपति के अपोसिट नजर आने वाली हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की नई फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली हैं।

इससे पहले श्रीराम राघवन तब सुर्खियों में आए थे जब ये खबरें थी कि वह वरुण धवन को लेकर बिग बजट इक्कीस फिल्म बनाने वाले हैं। लेकिन ये फिल्म कोरोना महामारी के चलते ठप्प बिजनेस को देखते हुए होल्ड कर दी गई। अब अंधाधुन डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने नए प्रोजेक्ट पर विचार करना शुरु कर दिया है।

इस बार वह साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को लेकर नई फिल्म बना सकते हैं। इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के लिए कैटरीना कैफ को चुन सकते हैं। इससे पहले कैटरीना कैफ ने श्रीराम राघवन के साथ काम नहीं किया है। अब इस प्रोजेक्ट के बारे में औपचारिक ऐलान हो तो इस बारे में पुष्टि हो सकती है।

कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी

खैर कैटरीना कैफ इसके अलावा अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। फिल्म रिलीज को एकदम तैयार है लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया।

कैटरीना कैफ की फोन भूत

कैटरीना कैफ की फोन भूत

कैटरीना कैफ की इस प्रोजेक्ट के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ फोन भूत भी आने वाली है ये हॉरर और कॉमेडी बेस्ड फिल्म है।

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा

विजय सेतुपति साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह अब विक्रम वेधा के बाद से बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का हिंदी रिमेक भी बनने जा रहा है जिसमें सैफ व ऋतिक की जोड़ी को लेकर चर्चा जारी है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें थीं कि विक्रम वेधा को लाल सिंह चड्ढा एक्टर आमिर खान नजर आने वाले हैं। लेकिन फिर आमिर खान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X