VIDEO: 'दिलवाले' का नया गाना.. शाहरूख- काजोल और.. रोमांटिक बारिश
[म्यूजिक] रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। जी हां, गाने का टाइटल है 'जनम जनम..', शाहरूख खान और काजोल पर फिल्माए इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बहरहाल, अब जबकि गाना रिलीज हो चुका है तो बता दें कि इसे हम रोमांटिक ट्रैक ऑफ दि ईयर मान सकते हैं।
प्रीतम की शानदार म्यूजिक और अरिजीत सिंह के मदहोश करने वाली आवाज में यह गाना आपको एक बार फिर रोमांटिक होने के लिए मजबूर करेगा। शाहरूख- काजोल का सालों बाद यूं देखना काफी दिलचस्प है.. Awwww..
दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी.. BOX OFFICE में पहली जीत 'दिलवाले' के नाम!
कोई शक नहीं कि गाने की सिनेमेटोग्राफी बेहतरीन है। राजकपूर और नरगिस की तरह बरसात में एक ही छाते के नीचे शाहरूख- काजोल को देखना भला किस फैस को अच्छा नहीं लगेगा।
लगता ही नहीं है कि शाहरूख- काजोल को इतने समय से हमने साथ नहीं देखा। आज भी जोड़ी में वही जादू है। बहरहाल, हमें तो यह रोमांटिक ट्रैक काफी अच्छा लगा। आप भी यहां देखें गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications




