जयपुर पुलिस ने "मसकली 2.0" की उड़ाई धज्जियां- लॉकडाउन उल्लंघन किया तो देंगे इतनी भयानक सजा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर मसकली 2.0 पर ना सिर्फ फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ही गुस्सा बरस रहा है। बल्कि अब जयपुर पुलिस ने तो टी-सीरिज के इस गाने की धज्जियां उड़ा दी हैं। जयपुर पुलिस ने ट्विट किया है कि- अगर लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखाई दिए तो एक कमरे में बंद कर बार-बार मसक्कली 2.0 गाना सुनाया जाएगा।
जयपुर पुलिस ने पोस्टर के साथ कुछ पंक्तियां भी लिखीं- "मत उड़ियो, तू डरियो, ना कर मनमानी, मनमानी....घर में ही रहियो...ना कर नादानी.... ए मसकली, मसकली...।"

जाहिर है जयपुर पुलिस का ट्विट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सराह भी रहे हैं। लोगों ने कहा कि, बेकार रीमिक्स गानों को यह ट्विट एक तमाचा है।
बता दें, टी-सीरिज ने इस गाने का रीमेक निकाला है, जिसे रीक्रिएट किया तनिष्क बागची ने और आवाज दी है तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने। सबसे पहले इस गाने का विरोध खुद ए आर रहमान ने किया, जिन्होंने इसे फिल्म दिल्ली 6 के लिए कंपोज किया था। रहमान के बाद प्रसून जोशी और निर्देशक राकेश मेहरा का भी गुस्सा फूटा है।
वरुण धवन के रिश्तेदार भी हैं कोरोना पॉजिटिव- एक्टर ने कहा, कोरोना वायरस को गंभीरता से लें


Click it and Unblock the Notifications











