वरुण धवन के रिश्तेदार भी हैं कोरोना पॉजिटिव- एक्टर ने कहा, कोरोना वायरस को गंभीरता से लें

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने खुलासा किया कि उनके एक रिश्तेदार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो अमेरिका में रहते हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने फैंस के साथ ये खबर शेयर की और लोगों से अपील की कि सभी कोरोना को गंभीरता से लें और घर के अंदर ही रहें। बता दें, वरुण के बचपन की दोस्त जोया मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव थीं, लेकिन इलाज से अब ठीक हो चुकी हैं और घर आ चुकी हैं।

वरुण ने कहा, "यह मामला अब घर के बहुत करीब है। जब तक यह आपके किसी जानने वाले व्यक्ति के साथ नहीं होता है, तब तक आप इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसकी गंभीरता को नहीं समझते हैं। सभी को अपने घरों के अंदर रहने और घातक वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।"

Varun Dhawan

वरुण के साथ इंस्टाग्राम लाइव में जोया मोरानी भी शामिल थीं। जोया के लगातार दो कोराना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें, वरुण धवन ने कोरोना से लड़ने के लिए सरकार को 55 लाख की मदद भी दी है। खैर, कोरोना वायरस ऐसी महामारी है, जिससे कोई नहीं बच पा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक इसके चपेट में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X