जेल में संजय दत्त की जान को खतरा!

बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी की संजू बाबा आज शाम चार बजे टा़डा अदालत में सरेंडर करने वाले हैं। जहां उनके समर्पण करने से उनके परिवार समेत पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा हुआ हैं वहीं दूसरी ओर एक बड़ी खबर ने पुलिस प्रशासन को भी चौंका दिया है।

खबर है कि आर्थर रोड जेल को एक गुमनाम खत मिला है जिसमें संजय दत्त को जान से मारने की धमकी दी गयी है। हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि संजय दत्त की पूरी हिफाजत की जायेगी। उन्हें कोई खतरा नहीं होगा फिर भी इस बात से संजय दत्त समेत उनके सारे करीबी काफी चिंतित हैं।

मालूम हो कि मुंबई धमाके में शामिल हुए हथियार को पनाह देने के लिए अभिनेता संजय दत्त को सुप्रीम को्र्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। चूंकि संजय दत्त टाडा की अदालत से ही सजा भूगत रहे हैं और पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं ऐसे में उन्हें बाकी बची अवधि की सजा भुगतनी है। मालूम हो कि संजय दत्त की पुनर्विचार याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।

संजय दत्त के अभी दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अब केवल मान्यता दत्त के कंधों पर आ जायेगी जो कि एक मुश्किल काम है।

लेकिन संकट और दुख की इस घड़ी में संजय के साथ उनका पूरा परिवार ही नहं बल्कि पूरा बॉलीवुड खड़ा है। वैसे संजू बाबा ने अपने जेल जाने से पहले लगभग अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X