'हीरोपंती' का हीरो 'टाइगर' नहीं 'जय हेमंत' है?

23 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'हीरोपंती' का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। इस फिल्म से एक स्टार सन और एक सेक्सी हसीना बॉलीवुड कैनवस पर दस्तक देने जा रही है। इस स्टार सन का नाम है टाइगर श्राफ, जो कि अस्सी-नंबे के दशक के सुपरहिट हीरो जैकी श्राफ के बेटे हैं, तो वहीं सेक्सी हसीना का नाम कृति शेनन है। जब से टाइगर की फिल्मों में एंट्री की खबर आयी है तब से ही हर किसी के मन में यह ही सवाल है कि अपने हैंडसम और स्मार्ट बेटे का नाम जैकी ने टाइगर क्यों रखा है?

हीरोपंती vs कोचादइयां की लड़ाई से डर गये टाइगर

टाइगर के इसी नाम की वजह से ट्विटर पर उनका काफी मजाक भी उड़ रहा है। लेकिन आपको हम एक राज की बात बताते हैं। दरअसल जैकी के बेटे का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। कहा जाता है कि टाइगर जब बहुत छोटे थे तो अपने घर में आये लोगों को नाखूनों से नोंचते थे जिसकी वजह से मजाक-मजाक में उनका निक नेम टाइगर हो गया जिसे आज बॉलीवुड में तवज्जो मिल गयी है।

वैसे कुछ लोगों का कहना है कि टाइगर के पापा की सुपरहिट फिल्म तेरी मेहरबानियां... में एक कुत्ता था जिससे जैकी को काफी प्यार हो गया था, जैकी की सक्सेस में इस फिल्म का भी बड़ा हाथ है इसलिए फिल्म के बाद ही जैकी को जब पता चला कि वो पापा बनने वाले हैं तो उन्होंने सोच लिया था कि अगर घर में बेटा हुआ तो उसका नाम वो टाइगर रखेंगे। क्योंकि टाइगर ही सबसे आगे होता है।

वैसे यहां आपको यह भी बता देते हैं कि टाइगर का पूरा नाम जय हेमंत श्रॉफ है जिसमें हेमंत उनके भाई का नाम है जिसकी रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी थी। जैकी श्रॉफ का भी असली नाम जय किशन श्रॉफ है लेकिन उन्होंने भी फिल्मों में एंट्री करने से पहले जैकी नाम रख लिया था।

देखते हैं कि जय हेमंत श्रॉफ के लिए टाइगर नाम कितना सक्सेसफूल होता है। उनकी फिल्म 'हीरोपंती' उनके पापा की पहली फिल्म 'हीरो' की तरह बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा पाती है कि नहीं? 'हीरोपंती' के निर्देशक शब्बीर खान हैं, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला हैं। फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद का है जो कि पहले ही हिट हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X