ट्विटर, गूगल पर आज का ट्रेंड- जगजीत सिंह
ट्विटर पर सुबह से ही जगजीत सिंह के फैन्स ने उन्हें श्रृद्धांजलि देना शुरु कर दिया है। गूगल पर जहां सबसे ज्यादा सर्च में जगजीत सिंह हैं वहीं ट्विटर पर भी हॉट ट्रेंड में जगजीत सिंह का नाम शामिल है। कोई जगजीत सिंह की यादगार गज़लों को सुनकर अपनी शाम को और भी गमगीन बना रहा है तो कोई इन गानों को सुनकर अपने पुराने ज़ख्मों को ताजा कर रहा है। जगजीत सिंह की आवाज ही काफी होती है किसी भी खूबसूरत शाम को और भी हसीन बनाने के लिए। उनकी गज़लों के बोल आज भी लोगों की जबान पर इस कदर चढ़े हुए हैं कि कोई भी उन्हें ताउम्र भूल नहीं पाएगा।
आनंद ने ट्विटर पर लिखा "दिल ही तो है, जगजीत सिंह के जन्मदिन पर उनकी याद आ रही है। बेहतरीन यादें और उनकी बेहतरीन गज़लें।" गुनिता ने गूगल को जगजीत सिंह के जन्मदिन पर यादगार तोहफा देने के लिए थैंक्स कहा और ट्वीट किया "गूगल ने जगजीत सिंह के जन्मदिन पर डूडल बनाया बहुत स्वीट था।" अंकित ने ट्वीट किया "झुकी झुकी सी नज़र बेकरार है कि नहीं, दबा दबा सा सही, दिल में प्यार है कि नहीं। हैप्पी बर्थडे जगजीत सिंह जी।" रंजन धर ने लिखा "शाम की ड्रिंक जगजीत सिंह की गज़लों के बिना अधूरी हैं। मेरा सपना था लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाया।" रेहा शर्मा ने लिखा "मुझे जगजीत सिंह की जादुई आवाज़ बहुत याद आ रही है आज। जगजीत सिंह जी आपको हम बहुत मिस कर रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












