ALERT:ये जग्गा जासूस रणबीर कैट हो ही नहीं सकते!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर जग्गा जासूस का पहला लुक रिलीज़ कर दिया गया है जिसे देखकर दर्शक सिर्फ निराश होंगे। आपको न फिल्म के बारे में कोई उत्सुकता होगी न ही इस लुक में कोई wow फैक्टर है। फिल्म के बारे में कुछ बातें तो वैसे कैट ने ना ना कहते हुए भी लीक कर दी हैं।
अब इस लुक को देखकर भी आपको अजब प्रेम की गज़ब कहानी के रणबीर और कैटरीना याद आने वाले हैं। अजब प्रेम की गज़ब कहानी में भी रणबीर कैटरीना ऐसी ही कुछ बचकानी हरकतें करते नज़र आए थे। लेकिन फिर ऐसा लगा कि अनुराग बसु के कद के निर्देशक ऐसी गलती कैसे कर सकते हैं। और हमारा शक सही निकला।
दरअसल ये रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का फैन मेड पोस्टर है जिसे कुछ मीडिया वालों ने वाइरल कर दिया। कई लोगों ने तो जमकर इस पोस्टर की तारीफ भी कर दी। उनके लिए एक एडवाइस है फ्री की...रख लीजिए...जनता बेवकूफ नहीं है जनाब!


Click it and Unblock the Notifications

