कौन हैं जगदीश माली जो रेखा को करते थे कैद!
जगदीश माली 1980-1990 के दशक में अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। उस वक्त बॉलीवुड में आने वाले नये कलाकारों की ग्लैमरस और बेहतरीन फोटो खींच कर जगदीश माली अचानक ही सबकी नज़रों में आ गये। उन्होंने कई सारी मैगजीन्स के लिए भी एक्टर्स की अच्छी अच्छी और ग्लैमरस तस्वीरें खींची। रेखा की खूबसूरती को तस्वीरों में बेहतरीन तरीकों से कैद करने और तस्वीरों के जरिये उनकी खूबसूरती को सदा के लिए सदाबहार कर देने के लिए जगदीश माली काफी फेमस थे।
जगदीश माली ने फोटोग्राफी में काफी महारत हासिल कर रखी थी। उन्होंने कई सारे फेमस ऐड फिल्मस भी शूट की थीं। जिनमें कोलगेट, चंद्रिका सोप, पराग साडीयां और विनायक साड़ियां शामिल हैं। इस के अलावा उन्होंने विपुल साड़ियों, रुपम साड़ियों के लिए कैटलॉग भी बनाए थे। ऐड फिल्मों के अलावा जगदीश माली ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों की पब्लिसिटी तस्वीरें भी खींची थीं जिनमें तक्षक, बुलंदी, गुलाम, आग का दरिया, फूल और कांटे और कई सारी फिल्में शामिल हैं।
इन्होंने की सारे जाने माने एक्टर्स की खूबसूरती को अपने कैमरे की तस्वीरों से और भी बेहतरीन बनाया। प्रिती जिंटा, ट्विंकल खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, मिलंद गुनाजी, दीप्ती भटनागर, डिंपल कपाड़िया जैसे कई एक्टर्स की बेहतरीन तस्वीरें खींचकर जगदीश माली ने फोटोग्राफी में अपना एक मकाम हासिल कर लिया। साथ ही जगदीश माली ने कई सारे इंटरनेशनल प्रोजेक्टस भी किये। जगदीश माली की बेटी अंतरा माली भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन फिर भी उनकी फिल्में आज भी लोगों को याद हैं।


Click it and Unblock the Notifications












