बेटी अंतरा ने ठुकरा दिया, सलमान ने दिया सहारा

सुना था कि जब शोहरत और कामयाबी आपका साथ छोड़ देती है तो धीरे धीरे अपने भी आपसे दूरियां बढ़ा लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला अंतरा माली के पिता और बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर जगदीश माली के साथ। बॉलीवुड के 1980-1990 के दशक के मशहूर फोटोग्राफर और एक्ट्रेसेस की खूबसूरती को अपनी बेहतीरन तस्वीरों में हमेंशा के लिए कैद कर लेने वाले जादूगर जगदीश माली को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर पाया गया। उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय थी। उनकी याद्दाश्त भी काफी कमजोर पड़ चुकी थी। जब उनकी इस हालत के बारे में उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली को बताया गया तो उन्होंने ये कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें बहुत काम है हाल ही में वो मां बनी हैं तो इस वक्त वो कुछ नहीं कर सकतीं। ऐसे में सलमान खान ही जगदीश के लिए भगवान बनकर आए और उनकी मदद की।

जगदीश माली को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मिंक ब्रार ने देखा जब वो भिखारियों को कंबल बांट रही थीं। जगदीश माली पर नज़र पड़ते ही मिंक उन्हें पहचान गयीं और उन्हें अपने साथ किनारे पर लेकर आईं। मिंक के साथ उनके भाई भी थे। उन्होंने जगदीश माली से पूछा कि वो यहां क्या कर रहे हैं और उन्हें कहां जाना है तो जगदीश ने कहा कि उन्हें अपने स्टूडियो जाना है जिसे वो कबका बेच चुके हैं। और किसी भी सवाल का जवाब उन्होंने नहीं दिया। वो काफी टूटे हुए और साथ ही उदास दिख रहे थे। मिंक ने साउथ मुंबई में रह रही उनकी बेटी अंतरा माली को कॉल किया लेकिन अंतरा ने इस बारे में कुछ भी मदद करने से इंकार कर दिया और कहा कि वो अभी अभी मां बनी हैं और उनके पास वक्त नहीं है।

मिंक ने तब कोई और रास्ता ना देखकर सलमान खान को कॉल किया। सलमान ने तुरंत ही अपनी गाड़ी और कुछ आदमियों को भेजकर जगदीश माली को अपने घर बुलाया और उनकी मदद की। जगदीश माली की इस हालत को देखकर खुद सलमान खान भी शॉक्ड थे। उन्होंने जगदीश के लिए खाना और नये कपड़ों का इंतजाम किया। इस तरह एक बार फिर सलमान खान ने ये साबित कर दिया कि वो सच में कितने दरियादिल हैं और क्यों वो लाखों दिलों पर राज करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X