..................... Raj Kapoor and Nargis popular onscreen couple, राज कपूर और नर्गिस का ऑनस्क्रीन रोमांस - Hindi Filmibeat

राज कपूर और नर्गिस का ऑनस्क्रीन रोमांस

राज कपूर और नर्गिस 1940-1960 के दशक की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोडि़यों में से एक हैं। इन दोनों के बीच अमेजिंग कैमिस्ट्री थी। ऑडियंस को इन्हें साथ देखने बुहत पसंद था इस जोड़ी को दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिला। जितनी बार ये दोनों एक साथ स्क्रीन पर नज़र आते उतनी ही बार दर्शक एकबार और इन्हें देखने की इच्छा जाहिर करते। सिनेमाहॉल में तो इस जोड़ी को देखकर लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट बंद ही नहीं होती।

राजकपूर और नर्गिस ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया और सिल्वर स्क्रीन पर खूब सफलता पाई। इस जोडज़ी ने श्री 420, आवारा, बरसात और आग जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में तो यहां तक कहा जाता है कि राज कपूर और नर्गिस के दिलों में एक दूसरे के लिए कुछ सॉफ्ट कॉर्नर भी था और दोनों एक दूसरे के साथ शादी भी करना चाहते थे। राज कपूर और नर्गिस के बीच के इस सॉफ्ट कॉर्नर की बात हर किसी को पता थी । लेकिन कभी भी दोनों एक्टरों के दिल की बात उनकी जुबां पर नहीं आई।

हम आपके लिेए लेकर आए हैं राज कपूर और नर्गिस की अधूरी रह गयी प्रेम कहानी से जुड़ी कुछ बातें इन तस्वीरों के साथ। यहां पर राज कपूर और नर्गिस की कुछ अनदेखी तस्वीरें पेश हैं। ये तस्वीरें उनकी फिल्मों की हैं जो उन्होंने एक साथ की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X