..................... बच्चन पांडे से जैकलीन फर्नांडीज के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा । Jacqueline Fernandez will play as Akshay Kumar's Past in the film, Read the details! - Hindi Filmibeat

बच्चन पांडे से जैकलीन फर्नांडीज के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा? चौंक जाएंगे फैंस!

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को लेकर काफी खबरें चर्चा में चल रहीं हैं। आए दिन फिल्म के सेट से किसी ना किसी तरह की अपडेट निकलती है और फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होती है। बच्चन पांडे को लेकर हाल ही में ऐलान हुआ था कि इस फिल्म में दो एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं जिसमें जैकलीन फर्नांडीज और कृति सैनन नजर आने वाली हैं।

लेकिन अब फिल्म की एक एक्ट्रेस यानि जैकलीन फर्नांडीज को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो किस तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं? बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार का PAST होंगी। मतलब जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड के रोल में होंगी। फैंस का मानना है कि कृति सैनन अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती हुईं नजर आने वाली हैं।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

हाल ही में अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नांडीज, कृति सैनन और अपना लुक इस फिल्म से साझा किया था। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में इन एक्ट्रेस के अलावा पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अरशद वारसी भी फाइनल हो चुके हैं।

कृति सैनन का रोल

कृति सैनन का रोल

इस फिल्म में अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं। वहीं, कृति सैनन एक ऐसी जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डायकृुरेक्टर बनना चाहती है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी, पृथ्वीराज और रामसेतु जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

अलग किरदार करते हैं

अलग किरदार करते हैं

अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह की फिल्मों का हिस्सा बनते हैं और अलग किरदार करते हैं।

लक्ष्मी

लक्ष्मी

उनकी हालिया रिलीज फिल्म लक्ष्मी कुछ खास पसंद नहीं की गई थी और फैंस का मानना था कि उनका अभिनय इस फिल्म में उस लेवल का नहीं रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज

कोरोना काल के कारण ये फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और ऐसा पहली बार था कि अक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

लाल सिंह चड्ढा के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? इस दिन होगा बड़ा ऐलान!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X