लाल सिंह चड्ढा के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान? इस दिन होगा बड़ा ऐलान!
सुपरस्टार आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिहं चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं जिसको इस साल के अंत तक हर हाल ही में रिलीज करने चाहते हैं। कोरोना काल के कारण उनकी फिल्म काफी टल चुकी है। लेकिन इस समय उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फैंस इंतजार कर रहे थे कि आमिर खान अपनी अगली फिल्म का ऐलान कब करने वाले हैं तो इसको लेकर अब खबर सामने आ चुकी है।
पता चला है कि काफी जल्दी आमिर खान की अगली फिल्म का ऐलान होगा। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान इस फिल्म कं ऐलान अपने जन्मदिन के मौके पर कर सकते हैँ। गौरतलब है कि आमिर खान अपना जन्मदिन 14 मार्च को मनाते हैँ। यानि अगले महीने आमिर खान के फैंस को एक बड़ा तोहफा सुपरस्टार देने वाले हैं। वो एक बड़ी हिट के तलाश में हैं।

खबरों में हैं
फिल्म लाल सिंह चड्ढा में अभिनेत्री करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगी जो कि इस समय अपने नवजात बच्चे को लेकर खबरों में हैं।

ये हैं निर्देशक
इस फिल्म के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18।

तीन अलग अलग लुक
इस फिल्म में आमिर खान तीन अलग अलग लुक में नजर आएंगे। ये देखना काफी धमाकेदार होने वाला है, आमिर शानदार अभिनेता हैं।

फॉरेस्ट गंप
इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है।

दमदार कहानी
आगे चलके उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है.. और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है।

रोल काफी चैलेंजिंग होते हैं
आमिर खान इस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जो रोल काफी चैलेंजिंग होते हैं और उनको वो काफी शानदार तरीके से निभाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications