Oooo.. जैकलीन से किया वादा पूरा.. सलमान ने किसे दिया धोखा!
[बॉलीवुड न्यूज] याद दिला दें.. कुछ ही समय पहले जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें वादा किया है कि वे उनके साथ एक और फिल्म करेंगे। लिहाजा, अपने कमिटमेंट के लिए फेमस सलमान ने जैकलीन से किया वादा पूरा कर दिया है। बता दें, सलमान इस फिल्म के एक्टर नहीं, लेकिन प्रोड्यूसर हैं।

सलमान खान प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म 'जुगलबंदी' के लिए जैकलीन को फाइनल किया गया है। इस फिल्म में जैकलीन के साथ होंगे सैफ अली खान।
लेकिन जैकलीन से वादा पूरा करने के चक्कर में सलमान ने एक क्यूट सी एक्ट्रेस का दिल तोड़ दिया। जी हां, जैकलीन से पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था। लेकिन अब वे इस प्रोजेक्ट से बाहर हैं।
एक सूत्र के अनुसार, सलमान को लगा कि यह रोल परिणीति से बेहतर जैकलीन निभा पाएगी और उन्होंने जैकलीन को इस बारे में बताया। फिर क्या था..जैकलीन भला सलमान की बात कैसे टालती। इसके साथ ही जैकलीन को फिल्म की स्क्रप्टि भी पसंद आई और उन्होंने हां कर दिया।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














