जैकलीन Vs कैटरीना, रणबीर के साथ कैटरीना नहीं, जैकलीन लगीं बेहतर!
कैटरीना कैफ की फैन लिस्ट वैसे तो काफी लंबी है लेकिन कोई बहुत तेज़ी से उनकी फैन लिस्ट हाईजैक कर रहा है और ये कोई और नहीं कैटरीना के 'करीबी दोस्त' सलमान खान की नई 'करीबी दोस्त' जैकलीन फर्नांडीज़ है। वैसे भी जैकलीन फर्नांडीज़ की फैन फॉलोइंग इस वक्त बहुत ही तेज़ गति से बढ़ रही है।
जैकलीन की आने वाली फिल्म है रॉय जिसमें वो अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। पर फैन्स को उनका और रणबीर का रोमांस ज़्यादा पसंद आ रहा है और उनकी जोड़ी को भी हिट करार दे दिया गया है।
ALSO READ: 5 कारण : क्यों देंखे फिल्म 'रॉय'
वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अजब प्रेम की गज़ब कहानी में ही साथ दिखे और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया लेकिन उनकी जोड़ी को रणबीर दीपिका की जोड़ी के आगे फीका करार दे दिया गया वहीं अब रणबीर और जैकलीन की जोड़ी भी खासा कमाल दिखा रही है। पर कैट और रणबीर को एक साथ दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया जितना दीपिका और जैकलीन का साथ दे रहा है।
जैकलीन और कैटरीना में कंपिटीशन यहीं खत्म नहीं होता। एक सोशल साइट्स पर आजकल कैटरीना के आईटम मलंग और जैकलीन की चिट्ठियां कलाइयां के बीच भी तुलना कर रहे हैं। और जीत रही हैं जैकलीन। अब जैकलीन कैट की सफलता के कितना करीब आ पाती हैं ये केवल रॉय की सफलता पर निर्भर करता है।
गौरतलब है कि रॉय आगामी 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। और जैकलीन ने फिल्म देखने की सलाह अपने फैन्स को भी दे दी है। उनकी मानें तो फिल्म वैलेन्टाइन्स डे के लिए परफेक्ट है क्योंकि ये एक रूमानी प्रेम कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications












