रॉय में जैकलीन के वैलेंटाइन बने रणबीर, आये बेहद करीब, देखें तस्वीरें

इससे पहले कि आप इस बात का कोई भी मतलब निकालें हम पहले ही साफ कर देते हैं कि रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडीज़ केवल अच्छे दोस्त हैं। लेकिन रणबीर कपूर के साथ जैकलीन फर्नांडीज़ ने वैलेन्टाइन्स डे की तैयारी ज़रूर कर ली है।

ये तैयारी है फिल्म रॉय की रिलीज़ के लिए। गौरतलब है कि रॉय आगामी 13 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। और जैकलीन ने फिल्म देखने की सलाह अपने फैन्स को भी दे दी है। उनकी मानें तो फिल्म वैलेन्टाइन्स डे के लिए परफेक्ट है क्योंकि ये एक रूमानी प्रेम कहानी है। वैसे सच पूछिए तो फिल्म की तस्वीरें देखने के बाद लगता है कि रणबीर इस वक्त जैकलीन के वैलेंटाइन बन गये हैं। [सभी तस्वीरें देखने के लिये नीचे फोटो पर क्ल‍िक करें]

अब फिल्म की कुछ तस्वीरें आईं हैं जिनमें रणबीर और जैकलीन का सॉलिड रोमांस सच में वैलेन्टाइन्स डे के लिए परफेक्ट लग रहा है। जैकलीन और रणबीर इन तस्वीरों में टैंगो करते नज़र आए तो कभी समुंदर के किनारे टहलते। जैकलीन अपनी फिल्म रॉय में डबल रोल में नज़र आएंगी और वो फिल्म में अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर दोनों के साथ रोमांस भी करेंगी। अब फिल्म में जब डबल रोमांस हो तो ज़ाहिर सी बात है कि रॉय जैकलीन, रणबीर और अर्जुन के फैन्स के लिए परफेक्ट वैलेन्टाइन्स गिफ्ट है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X