जैकलीन फर्नांडीज इस दिन शुरु करेंगी बच्चन पांडे की शूटिंग, अक्षय कुमार की फिल्म से सामने आई बड़ी खबर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म से उनके कई धमाकेदार लुक्स भी सामने आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अक्षय कुमार इसके पहले इस तरह की फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और ना ही इस तरह के लुक के साथ नजर आए हैं। लेकिन इस समय फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जो कि फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज अगले सप्ताह से फिल्म की कास्ट को जॉइन करेंगी। इसकी शूटिंग सुपरस्टार अक्षय कुमार पहले ही शुरु कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर कई बार इसको लेकर अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज का होना एक मजेदार बात है और फिल्म काफी धमाकेदार साबित होने वाली है।
250 करोड़ी फिल्म से शाहरुख खान करेंगे बड़ा ब्लास्ट? सातवीं बार डबल रोल के लिए कसी कमर!


Click it and Unblock the Notifications