जोड़ी कमाल की: एक साथ फिल्म करना चाहते हैं SHROFFS
[बॉलीवुड समाचार] हमारे यहां एक ट्रेंड बड़ी आम सी बात है। बिज़नेसमैन का बेटा बिज़नेसमैन, इंजीनियर का इंजीनियर तो एक्टर का बेटा एक्टर। लेकिन इस कॉमन सी बात का सबसे अनोखी चीज़ है कि एक ही पेशे में होने के बावजूद दो पीढ़ियां एक साथ नहीं आ पातीं। चाहे जीतेंद्र-तुषार हों, अमिताभ-अभिषेक हों, धर्मेंद्र सनी हों, ऋषि रणबीर हों सभी को साथ काम करने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ा।
इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ का। जैकी अपने ज़माने के सुपरस्टार थे तो टाइगर ने भी अपने डेब्यू के साथ ही तहलका मचा दिया है। ऐसे में सबसे आम सवाल यही पूछा जाता है कि दोनों साथ कब नज़र आ रहे हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि अच्छी स्क्रिप्ट मिलते ही वो टाइगर के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
टाइगर के बारे में बात करते हुए जैकी ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वो सचमुच अच्छा काम कर रहा है। हम दोनों किसी अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं। जैसे ही अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी, हम साथ काम करेंगे।
जैकी आखिरी बार परदे पर फराह खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' में नज़र आए थे। फिलहाल, जैकी केसी बोकाड़िया की 'डर्टी पॉलिटिक्स' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन टाइगर के साथ काम करने की उनकी दिली तमन्ना है। तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुन रहे हैं ना जैकी की ये ख्वाहिश?
बॉलीवुड की सारी DIRTY खबरें पढ़ें hindi.filmibeat.com पर।
फेसबुक पर करें हमें जॉइन Hindi Filmibeat।
ट्विटर पर करें @FilmibeatHi पर फॉलो पर पाइए बॉलीवुड के सारे DIRTY और POLITICS वाले अपडेट!


Click it and Unblock the Notifications












