वंस अपॉन.. में इमरान ने जैकी-अनिल और ऋषि को कॉपी किया

इन दिनों आमिर खान के चहेते भांजे अपनी आने वाली फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार मूंछों वाले गैंगस्टर का रोल निभा रहे इमरान खान ने कहा कि उन्हें फिल्म के निर्देशक मिलन लुथारिया के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा है। तो वहीं इमरान के एक बड़ी बात भी बतायी कि फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन में उन्होंने सिने अभिनेता जैकी श्राफ और अनिल कपूर के लुक को कॉपी किया है तो वहीं सुपर स्टार ऋषि कपूर के हिट नंबर पर ठुमके भी लगाये हैं।

फिल्म के लिए अपने लुक पर खासी मेहनत करने वाले अभिनेता इमरान ने कहा कि आप जब एक पीरयड मूवी में काम करते हैं तो आपकी पूरी जिम्मेदारी होती है कि आप अपने करेक्टर को पूरी तरह से रियल बनाये इसलिए मैंने अपने लुक को रीयल बनाने के लिए अनिल कपूर और जैकी जी की स्टाइल को कॉपी किया है। जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे,ऐसा मुझे लगता है।

मालूम हो कि 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' में अक्षय कुमार,इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म एकता प्रोडक्शन की है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। फिल्म दाऊद इब्राहिम के व्यक्तित्व से प्रभावित है। फिल्म वंस अपॉन इन टाइम मुंबई की सीक्वेल हैं।

फिल्म में पहली बार आपको इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा रोमांस करते नजर आयेंगे। फिल्म का एक गाना तैय्यब अली.. आज कल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। फिल्म पिछले जमाने की सुपरहिट फिल्म अमर, अकबर, एंथोनी..का हिट सांग है जिसे कि सुपर स्टार ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में इस गाने पर सोनाक्षी-इमरान थिरक रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X