वंस अपॉन.. के लिए इमरान ने पढ़े मिलन के कसीदे

एक अदद हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता इमरान खान को अपनी आने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' से बहुत ज्यादा उम्मीद है। फिल्म में बेहद अलग ही लुक में नजर आ रहे इमरान खान ने कहा कि उन्हें मिलन लुथारिया जैसे निर्देशक के साथ काम करके बहुत आनंद आया और उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला ।

इमरान ने कहा कि आप अगर अच्छे, बड़े और अनुभवी इंसान के साथ काम करते तो वाकई में आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि इससे काम करने की क्षमता बढ़ती है।

मालूम हो कि 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' में अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा हैं। फिल्म एकता प्रोडक्शन की है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। फिल्म दाऊद इब्राहिम के व्यक्तित्व से प्रभावित है। फिल्म वंस अपॉन इन टाइम मुंबई की सीक्वेल हैं। इसके पहले पार्ट में अजय देवगन, इमरान हाशमी. प्राची देसाई और कंगना रनाउत थे। फिल्म सुपरहिट थी।

फिल्म में पहली बार आपको इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा रोमांस करते नजर आयेंगे। फिल्म का एक गाना तैय्यब अली.. आज कल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। फिल्म पिछले जमाने की सुपरहिट फिल्म अमर, अकबर, एंथोनी..का हिट सांग है जिसे कि 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' में प्रयोग किया गया है।

आईये आपको दिखाते हैं.. 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई अगेन' की तस्वीरें.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X