जब तक है जान: झूठे शाहरूख और कैट का लिपलॉक
आपके दीवाने हीरो यानी कि शाहरूख खान एक नंबर के झूठे हैं। उनकी कथनी और करनी में अंतर होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम भला ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो इसके पीछे बहुत बड़ा कारण है, हमने आपको कुछ दिन पहले बताया था कि किंग खान फिल्में साइन करने से पहले डायरेक्टर के सामने दो शर्ते रखते हैं पहली यह कि वो अपनी पीठ दर्द की समस्या के कारण घोड़ा नहीं चलायेंगे और दूसरा वो किसी भी अभिनेत्री के साथ लिपलॉक नहीं करेंगे।
लेकिन किंग खान ने अपनी कसम को तोड़ते हुए हिरोईन कैटरीना के साथ अपनी आने वाली फिल्म जब तक है जान.. में लिपलॉक सीन दिया है। फिल्म का पहला ट्रेलर गुरूवार को दिन के 1 बजे ऑनलाइन हुआ। उसमें दिखायी गयी झलकियों ने शाहरूख खान की पोल खोल दी। हालांकि कैट-शाहरूख का किसिंग सीन एक सेकंड से भी कम समय का है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि लिपलॉक फिल्म में है और तो और फिल्म में कैट-शाहरूख के काफी इंटिमेट सींस भी है।ट्रेलर में एक जगह किंग खान बिना कपड़े के कैट के साथ चादर में लिपटे हुए हैं। सबको पता है कि फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है इसलिए किसिंग सींस और इंटिमेट सींस होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन शाहरूख ने ये सारे सीन किये हैं यह बड़ी बात है।
फिल्म में शाहरूख और कैट के अलावा अनुष्का भी है जो कि बेहद ही सुंदर लग रही हैं। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म का संगीत एक आर रहमान ने दिया है तो फिल्म के गीतकार गुलजार है। फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है।
ट्रेलर देखकर पता कीजिये किंगखान के झूठ का


Click it and Unblock the Notifications
