जब तक है जान..के पहले ट्रेलर ने मचाया तहलका...
यश चोपड़ा की फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है। फिल्मी कैनवस पर प्रेम को एक नये और मोहक रूप में पिरोने वाले यशचोपड़ा से इस बार भी एक दमदार लवस्टोरी की उम्मीद है। लंबे अरसे से प्रतिक्षा कर रहे लोगों की दीवानगी उस समय देखने को मिली जब यशचोपड़ा की आने वाली फिल्म जब तक है जान...की पहली झलक लोगों के बीच में आयी।
जैसे ही फिल्म का ट्रेलर गुरुवार दोपहर एक बजे ऑनलाइन हुआ, लोग उसे देखने के लिए टूट पड़े औऱ महज दो घंटों के भीतर ही दो लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने, जब तक हैं जान...की पहली झलक को यूट्यूब पर देख लिया। निसंदेह पहली झलक ने ही लोगों की फिल्म के प्रति दीवानगी बढ़ा दी है।
फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से किंग ऑफ रोमांस शाहरूख खान बाइक पर घूमते हुए दिखायी दे रहे हैं, चेहरे पर हल्की दाढ़ी और फौजी वर्दी में शाहरूख खान काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी पहली बार हिरोईन बनीं कैटरीना कैफ किसी कयामत से कम नहीं लग रही हैं तो वहीं अनुष्का शर्मा का हुस्न सभी पर भारी है। तीनों किरदारों की सुंदरता, लंदन के मनमोह लेने वाले नजारे, ए आर रहमान का मधुर संगीत और गुलजार की दिल छू लेने वाली शायरी ने फिल्म के ट्रेलर को काफी रोचक और दिलचस्प बना दिया है।फिलहाल ट्रेलर ने तो अपना काम कर दिया, अब देखते हैं कि फिल्म क्या गुल खिलाती है? फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल के बाहर पब्लिक खुशी से चिल्लाती है कि . नहीं भूलंगा मैं इसे..जब तक है जान...जब तक है जान...जब तक है जान..।
देखें: जब तक है जान..का पहला ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications
