फार्महाउस में सलमान खान और यूलिया वंतूर ऐसे कर रहे हैं मॉनसून का स्वागत- देंखे तस्वीरें
कोरोना लॉकडाउन के दौरान सलमान खान अपने परिवार और कुछ नजदीकी दोस्तों के साथ अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। पिछले तीन- साढ़े तीन महीनों से सलमान फार्महाउस पर ही क्वारंटीन हैं। साथ ही यूलिया वंतूर भी वहीं रह रही हैं। जबकि जैकलीन वापस मुंबई आ चुकी हैं। यूलिया सोशल मीडिया पर अक्सर फॉर्महाउस से तस्वीरें शेयर करती हैं। जिससे साफ है कि वो मॉनसून का खूब मजा उठा रही हैं।
कुछ दिनों पहले सलमान ने खेती करते अपनी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वे खेत में बैठे हुए हैं और उनके पूरे शरीर पर गीली मिट्टी लगी हुई है। वहीं, अब यूलिया ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो खेत में चावल बोते नजर आ रही हैं।

यूलिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैंने बचपन में अपने ज्यादातर गर्मी की छुट्टियां country side ही गुजारी हैं। जहां मैं अपने ग्रैंड पारेंट्स के साथ बीज लगाने, खेतों की देखभाल करने के साथ साथ जानवरों के साथ वक्त गुजारती थी। हालांकि इससे पहले मैंने कभी चावल नहीं रोपे थे। यह एक नया अनुभव है, जिसे में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करूंगी।
रिया चक्रवर्ती का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक? सुशांत सिंह राजपूत केस में की थी सीबीआई जांच की मांग


Click it and Unblock the Notifications











