रिया चक्रवर्ती का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक? सुशांत सिंह राजपूत केस में की थी सीबीआई जांच की मांग
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक महीने बाद, अब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। रिया ने गुरुवार को ट्विटर पर दो पोस्ट डालकर गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि इस केस में सीबीआई जांच हो। रिया के इस पोस्ट को देखकर सभी हैरान रह गए क्योंकि एक महीने तक उन्होंने इस केस से संबंधित कुछ भी बयान नहीं दिया था। रिया का यह पोस्ट जल्द ही ट्रेंड होने लगा।
लेकिन ट्विटर यूजर्स का मानना है कि ये पोस्ट रिया ने नहीं किया है, बल्कि उनका अकाउंट हैक हो गया है क्योंकि ट्विट में कई सारी गलतियां हैं।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए ट्विट में लिखा- "माननीय अमित शाह जी, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। अब उसके निधन को एक महीना हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा विश्वास है, लेकिन न्याय के लिए मैं मांग करती हूं कि आप इस मामले की सीबीआई जांच करवाएं। मैं जानना चाहती हूं कि उस पर क्या तनाव था, ऐसा क्या हुआ कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम उठाया।"
कैटरीना कैफ का बर्थडे सेलिब्रेशन- घर में ही काटा केक, सितारों ने किया विश- देंखे बर्थडे PHOTOS
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











