क्या..अब उमराव जान भी करेंगी आयटम

अरे अरे चौकिंए मत .. पूरी सही खबर हम आपको दे रहे हैं। आपकी खूबसूरत रेखा मैडम अब आयटम नंबर जैसा भड़किला डांस करने वाली हैं। दर असल एक फिल्म आ रही है जिसमें रेखा सुपर नानी का रोल करने वाली हैं। फिल्म का नाम ही सुपर नानी है।

वो नानी बनी हैं शरमन जोशी की लेकिन शरमन की नानी काफी हॉट और बिंदास है इसलिए उसे लटके-झटके भी आने चाहिए, इसलिए रेखा फिल्म में आयटम नंबर जैसा डांस करती नजर आयेंगी लेकिन वो ग्लैमरस तो होगा लेकिन अश्लील नहीं होगा।

जिसमें मस्ती का तड़का लगा होगा। इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं शबीना खान, जो कि गाने को 25 जनवरी को शूट करेंगे, फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार है। फिल्म महिला सशक्तिकरण पर है, जिसमें नानी और उसके ग्रैंड सन के बीच के मीठे रिलेशन को दिखाया गया है।

मालूम हो कि इससे पहले बॉलीवुड की उमराव जान ने फिल्म 'परिणिता' में कैबरे डांस किया था। इसमें कोई शक नहीं की रेखा एक बेहतरीन डांसर हैं और उन पर उम्र भी हावी नही है। लंबे अरसे के बाद रेखा किसी हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं। आज भी लोग उनकी आंखों की मस्ती के दीवाने हैं, उनके हुस्न के कसीदे पढ़ते हैं।

देखना दिलचस्प होगा कि 70 साल के अमिताभ की तरह 58 साल की रेखा एक बार फिर से अपने लटके-झटकों से लोगों को दीवाना बना पाती है कि नहीं। फिलहाल तो लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X