दिलकश, मादक, खूबसूरत लेकिन तन्हा रेखा....

ऊपरवाले की फुरसत में बनायी गयी रचना रेखा किसी रहस्य से कम नहीं है। रील लाईफ में प्यार की मिसाल रेखा रीयल लाईफ में आज भी अकेले है, तन्हा है और कहीं खोई हुई हैं लेकिन कहां और क्यों? यह जानने को हर कोई बेकरार है लेकिन ना कभी रेखा ने और ना कभी उनके चाहने वालों ने उनके इस रहस्य से पर्दा उठाया। आज रेखा का जन्मदिन है, हर कोई उनकी लंबी उम्र की दुआ मांग रहा है। हमेशा की तरह रेखा सबको धन्यवाद बोल रही हैं लेकिन हमेशा कि तरह आज भी उनके सीने में बहुत कुछ ऐसा दबा हुआ है जो उनकी जिंदगी का सच है लेकिन वो कभी भी उनकी जुबां पर नहीं आता।

कई लोगों ने रेखा के जीवन पर फिल्में और किताबें लिखने की कोशिश की लेकिन सभी नाकाम रहे इसलिए शायद अब खुद रेखा ने अपने जीवन को लिखने की कोशिश की है। खबर है कि रेखा अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखेंगी। हो सकता है कि उसमें उन सवालों के जवाब हों जो लोग लंबे अरसे से खोज रहे हैं।

कई लोग ऐसा मानते हैं किरेखा की लाईफ किसी रोमांचक उपन्यास से कम नहीं है, जिसके हर पन्ने पर लोगों की नई कहानी से मुलाकात होती है। गौरतलब है कि साल 1970 में फिल्म सावन-भादों से फिल्मी जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री रेखा का जीवन बेहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। रेखा ने अब तक करीब 180 फिल्मों में काम किया है।

तीन बार फिल्म फेयर और एक बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी रेखा की पर्सनल लाइफ को हर कोई जानने को इच्छुक है। उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा, जिसमें दिंवगत अभिनेता विनोद मेहरा और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं, लेकिन किसी के साथ उनका मु्क्मल रिश्ता नहीं बन पाया।

विकिपीडिया के मुताबिक साल 1990 में रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन 1991 में किसी कारणवश मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी, इस बात से पर्दा आज भी नहीं उठ पाया है कि आखिर मुकेश की मौत का कारण क्या था?

फिलहाल रेखा अपने मुंबई के बांद्रा के घर में एकाकी जीवन बिता रही है। वो खूबसूरत है, मादक हैं और उनको जानने वाले लोग कहते हैं कि वो स्वभाव से बेदह सरल और प्यारी भी है तो फिर आज उम्र के इस मकाम पर उनका परिवार क्यों नहीं है और कोई हमसफर क्यों उनके साथ नहीं हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X