बर्थडे गर्ल रेखा का बॉलीवुड से संसद तक का सफर, देखें तस्वीरें...
मदमस्त अदाकारा, सदाबहार अभिनेत्री और सांसद रेखा ने आज अपने जीवन के 57वें बरस पूरे कर लिए हैं। कातिलाना अदाओं से भरपूर रेखा का आज भी कोई सानी नहीं है तभी तो वो आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है। साल 1966 में एक तेलगू फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली रेखा ने बारे में कभी नहीं सोचा गया था कि वो एक दिन बॉलीवुड की उमराव जान हो जायेंगी।
साल 1970 में उन्होंने हिंदी फिल्म सावन भादों से भारतीय सिनेमा में कदम रखा। और उसके बाद उनकी सफलता का ऐसा दौर शुरू हुआ जो किसी से छुपा नहीं है। आज भी रेखा के हुस्न में लोग कशिश महसूस करते हैं। लाईफ-लीजेंड बन चुकी रेखा को आज वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बधाई देता है।
आईये आपको तस्वीरों में दिखाते है रेखा का बॉलीवुड से संसद तक का सफर


Click it and Unblock the Notifications