..................... It wasn't easy to achieve slim look: Sonakshi Sinha - Hindi Filmibeat

बोली सोना..बाप रे..स्लीम-ट्रीम होना कितना मुश्किल है भाई..

अपने मोटे और थुलथुल शरीर की वजह से लोगों के बीच में अक्सर आलोचना का केन्द्र बनने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों वूमेंस हेल्थ पत्रिका के कवर पेज की शोभा बढ़ा रही है जिसमें मैडम थोड़ी पतली दिख रही हैं। जिसके बारे में बात करते हुए सोनाक्षी काफी खुश नजर आयीं और हंसते हुए बोलीं..बाप रे.. स्लीम ट्रीम होना कितना मुश्किल है भाई..।

वो भी उन लोगों के लिए जो कि जिम से नफरत करते हैं। सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें जिम से एलर्जी है और वो इससे दूर ही भागती रहती है लेकिन खुद को फिट रखने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना ही पड़ा इसलिए वो अपने मेकओवर से खुश हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि यह उनके लिए टफ था लेकिन वो थोड़ी जिद्दी किस्म की महिला हैं इसलिए उन्हें इस समय अपना वेट कम करने की सनक सवार है और वो निश्चित तौर पर अपना वजन कम करके ही रहेंगी।

पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2014 के लिए कैटव़ॉक करने के लिए रैंप पर उतरी सोनाक्षी ने अपनी सेक्सी काया के लिए नियमित व्यायाम को जिम्मेदार ठहराया था। सोनाक्षी ने कहा था कि "यह अचानक नहीं हुआ है। मैंने पिछले साल नवंबर में ही नियमित व्यायाम शुरू किया था और अब मार्च में इसका परिणाम नजर आया है। मैं नियमित रूप से व्यायाम करती हूं। इस बीच मैं फिल्म की शूटिंग भी कर रही हूं, लेकिन व्यायाम भी करती हूं।"

आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन लगभग अस्सी किलो के आस-पास हुआ करता था। अभिनेता सलमान खान की सलाह और लगातार वर्कआउट करने से सोनाक्षी ने फिलहाल एक सुडौल काया पा ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X