बॉलीवुड में अब जीरो साइज नहीं हेल्दी बॉडी का जमाना

सुनने में जरा अजीब लगे लेकिन सच्चाई यही है कि आज बॉलीवुड में जिन तारिकाओं का सिक्का चलता है वह जीरो साइज नहीं बल्कि बबली बॉडी वाली है। लोगों को अब पतली कमर से कुछ लेना-देना नहीं रह गया है बल्कि अब तो उन्हें भरे-पूरे शरीर वाली लड़कियां पसंद आ रही है। इसके पीछे कारण यह भी माना जा रहा है कि अब दर्शक केवल हिरोईन की बॉडी को तवज्जो नहीं देते हैं बल्कि उनके लिए अभिनेत्री की एक्टिंग भी मायने रखती है।

आज लोगों के लिए सेक्सी हसीनाओं का मतलब सुंदर काया से नहीं बल्कि उस अभिनेत्री से है जो कि आखों और अपनी बॉडी से फिल्मों में अदाएं भरती हैं। जिसके अभिनय में ताकत होती है और जिनके होने ना होने से फिल्म की कहानी पर असर पड़ता है।

आज के ट्रेंड से साबित हो गया है कि आज के दर्शक उन्हीं को पसंद करते हैं जिसके पास अभिनय होता है अब वह भले ही मोटी क्यों ना हो, उसे नहीं जो देखने में तो काफी सुंदर हो लेकिन एक्टिंग की एबीसीडी भी ना आती हो।

बॉलीवुड में छरहरी काया वाली अभिनेत्रियों को तरजीह दिए जाने के चलन में बदलाव आ रहा है। अभिनय के बल पर सुडौल काया वाली अभिनेत्रियों ने अपने बॉलीवुड में जगह बनाई है। इस सूची में विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा जैसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सुडौल काया की शान दिखाई।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X