मेरा इश्क कमजोर नहीं ताकतवर है: प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इश्क इन पेरिस को लेकर खासा बिजी हैं। फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही हैं जिसके प्रमोशन के लिए प्रीति ने रात-दिन एक किया हुआ है। अपने प्रमोशन में व्यस्त होते हुए भी प्रीति का एक दर्द जुबां पर आ ही गया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म इश्क इन पेरिस उनके लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज है, जिसे हर हाल में वो जीत कर रहेंगी।
राम जाने प्रीति के मुंह से यह बात क्यों निकली कि उनकी फिल्म इश्क इन पेरिस की कामयाबी यह साबित करेगी कि प्रीति कमजोर नहीं है। अब इन बातों का क्या मतलब निकाला जाये?
क्या नेस वाडिया की नफरत उनके अहम से आकर टकरा गयी है जिसकी वजह प्रीति खुद को साबित करने में जुटी हुई हैं क्योंकि अपने करियर के शिखर पर प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया की मुहब्बत को गले लगाया जिसके कारण उनका करियर ढलान पर चला गया। लेकिन तीन साल बाद ना तो उन्हें नेस वाडिया का साथ मिला और ना ही फिल्में।
जिसके कारण प्रीति जिंटा ने खुद फिल्म इश्क इन पेरिस बनाने की सोची। अपनी ही फिल्म में पैसा लगाकर वह हिरोईन बन बैठी हैं। साथ में उन्होंने किसी बड़े कोस्टार को भी साइन नहीं किया बल्कि मॉडल से एक्टर बनें रेहान मलिक को लिया है। कुल मिलाकर फिल्म की यूएसपी केवल प्रीति जिंटा ही है। देखते हैं प्रीति इस चुनौती में पास होती है या फेल? क्योंकि एक जमाने में चैलेंजिग रोल करके प्रीति नंबर वन के सिंहासन की हकदार बन बैठी थीं देखते हैं कि क्या भारतीय दर्शक उन्हें इस बार भी वह ही प्यार और सम्मान देते हैं या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












