इश्क के लिए मॉल में मटक रही हैं प्रीति
24 मई को बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा निर्मित फिल्म इश्क इन पेरिस पर्दे पर पहुंच रही हैं। फिल्म की नयी कास्ट को लेकर प्रीति इन दिनों मॉल में फिल्म का प्रचार कर रही हैं। जिसके लिए वह ठुमके लगाने से भी बाज नहीं आ रही हैं। साम दाम दंड भेद के साथ प्रीति जिंटा अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। प्रीति की हरकतें बता रही हैं कि वह फिल्म को हर हालत में हिट कराना चाहती हैं।
मालूम हो कि 'इश्क इन पेरिस' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्रीति के साथ न्यूकमर रेहान मलिक हैं जिनको भी इस फिल्म से खासी उम्मीद है। प्रीति के इस फिल्म में सलमान खान ने एक आयटम नंबर भी किया है, चूंकि इस समय सलमान का सितारा बुलंदी पर है। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के बाद सलमान इस समय सबके दिलो-दिमाग पर छाये हुए हैं। इसलिए हर किसी को लगता है कि वो भी अपने दिन सलमान का साथ काम करके बदल सकता है।
और शायद इसी मंशा से प्रीति ने भी सलमान का साथ मांगा है। इस समय प्रीति दोबारा अपने पांव बॉलीवुड में जमाना चाहती हैं। आईपीएल और नेसवाडिया के चक्कर में प्रीति का करियर एकदम ढलान पर आ गया है। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि डिंपल गर्ल प्रीति के पास इस समय एक भी फिल्म नहीं है। इसलिए वो खुद प्रोडक्शन में उतर गयीं है।
आईये आपको दिखाते हैं इश्क इन पेरिस की दिल लुभाने वाली तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











