..................... Ishita Dutta plays Ajay Devgan's daughter in Drishyam - Hindi Filmibeat

दृश्यम में अजय देवगन की बेटी को पहचाना?

[बॉलीवुड समाचार] अजय देवगन स्टारर दृश्यम में उनकी दो प्यारी प्यारी बेटियों को तो देखा ही होगा? लेकिन क्या आपको उनकी बड़ी बेटी जानी पहचानी लगी? याद आया कि कहां देखा है? इमरान हाशमी की आशिक बनाया आपने में? एक मिनट वो तो तनुश्री दत्ता थीं! ये भी वहीं हैं!

कन्फ्यूज़ मत हो जाइएगा जनाब। दरअसल, ये हैं तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता जो दृश्यम के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हालांकि, इशिता के लिए कैमरा कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी वो साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
[REASONS: फ्लॉप शो है अजय - तबू की दृश्यम]

अजय देवगन स्टारर दृश्यम को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में तबू और श्रिया सरण दिखेंगी। इस फिल्म में इशिता अजय की 16 साल की बेटी बनी हैं जो तबू के बेटे की बद्तमीज़ी का शिकार हो जाती हैं।
[SCORE CARD: अजय, अक्षय या सलमान कौन होगा बेहतर पापा !]

वैसे तो तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड करियर ज़्यादा नहीं चला लेकिन अब देखना है कि इशिता बॉलीवुड में क्या कमाल दिखाती हैं। हमारी तरफ से उन्हें इस बॉलीवुड डेब्यू के लिए ALL THE BEST!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X