BOX OFFICE: अजय देवगन को अक्षय ने दिया है केवल 15 दिन का वक्त!
[बॉक्स ऑफिस] बॉक्स ऑफिस पर कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी फिल्मों के बारे में किसी को कोई भी डाउट नहीं होता है। ऐसे ही दो स्टार्स हैं अजय देवगन और अक्षय कुमार। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं और अब दोनों के पास इंडस्ट्री में अपना अपना मुकाम है। लेकिन इस बार अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच केवल 15 दिन का फासला है।
अजय देवगन की दृश्यम 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के चांस काफी ज़्यादा हैं। वहीं 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही है अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ब्रदर्स। इसका मतलब है कि अक्षय कुमार की आंधी से बचने के लिए अजय देवगन के पास केवल 15 दिन है।
[FACT: ना शाहरूख, ना अजय, अक्षय कुमार बचाते हैं बॉलीवुड की इज़्जत!]
क्योंकि 14 अगस्त से कम से कम एक 20 दिन तक तो ब्रदर्स के चलने की उम्मीद है ही और बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी यही फिल्म। ऐसे में अजय देवगन की दृश्यम के पास यही 15 दिन बचते हैं। दोनों टीम्स को ऑल द बेस्ट!
[#BROTHERS Trailer: क्या खास लेकर आए हैं अक्षय-सिद्धार्थ]


Click it and Unblock the Notifications
