Vatsal Seth और Ishita Dutt जल्द ही दूसरे बच्चे के बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी!

Ishita Dutta vatsal sheth

Vatsal Seth Ishita Dutt Second Baby: बधाई देने का समय आ गया है क्योंकि एक्टर वत्सल सेठ ने ऐलान किया है कि वह इस जुलाई में एक्ट्रेस इशिता दत्ता के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खबर की ऐलान करते हुए, वत्सल ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि प्रेग्नेंसी एक हैरानी के रूप में आई। उन्होंने कहा- "यह एक हैरान कर देने वाली खबर थी, एक बहुत ही खुश कर देने वाली खबर है। जब इशिता ने मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, तो मैं 'ओह! वाह' जैसा था। समझ नहीं आ रहा था। एक पिता के रूप में यह मेरे लिए बहुत बड़ी खबर थी, मैं बहुत खुश था।"

यह भी पढ़ें- Ashram के तीसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को OTT पर लौटेंगे निराला बाबा!

जुलाई में आएगा नन्हा मेहमान

उन्होंने आगे बताया कि जिस दिन इशिता ने यह खबर दी, उस दिन उनका 20 महीने का बेटा वायु "बहुत चिड़चिड़ा" था। उन्होंने बताया, "हमने इस खबर को समझने के लिए समय लिया, उसके बाद हमने दुनिया को यह बताने का फैसला किया कि हमारे परिवार का सबसे नया सदस्य जुलाई में आने वाला है।"

यह भी पढ़ें- Monalisa के बाद अब आई उनकी बहन Ishika की बारी, लोगों ने कहा- 'ये तो उससे भी सुंदर है'

वायु की देखभाल करेंगे वत्सल

इशिता ने बताया कि दोनों ने तय किया है कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद, वत्सल उनके बेटे वायु की देखभाल करेंगे, जबकि इशिता न्यूबॉर्न की देखभाल करेंगी।

यह भी पढ़ें- बच्चन परिवार की बहू ने जेल में बिताए हैं दो साल, फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग से गाड़े झंडे!

जुलाई में ही हुआ था पहले बच्चे का जन्म

इशिता और वत्सल ने 2017 में शादी की थी। इस कपल को एक टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। 19 जुलाई, 2023 को, दोनों ने अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा।

यह भी पढ़ें- Ullu App पर स्ट्रीम होने वाली है वेब सीरीज 'लग जा गले', बेटी की सहेली पर बुरी नजर रखेगा अधेड़ आदमी

इशिता और वत्सल का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इशिता को आखिरी बार अजय देवगन और तब्बू के साथ थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' में देखा गया था। वत्सल ने बताया कि वह फिलहाल एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं और उन्होंने बताया कि अब जब बच्चा आने वाला है तो वह इसे जल्द ही खत्म कर देंगी।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh कर रहे थे लाइव परफॉर्म, तभी आया पापा का वीडियो कॉल, फिर कुछ हुआ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल

दूसरी ओर, वत्सल को आखिरी बार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और रामायण के कैरेक्टर के लिए उन्हें खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- अपनी बेटी की दूध पिलाते समय Radhika Apte के हाथ में दिखा शराब का गिलास, लोगों ने एक्ट्रेस की लगाई लताड़!

यह भी पढ़ें- India's Got Latent की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सामने आया Samay Raina का वीडियो, Farah Khan के छुए पैर

More from Filmibeat

Read more about: ishita dutta vatsal sheth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X